{"_id":"67703973c8de9d4bc40f0ada","slug":"bright-faces-of-disabled-children-after-getting-assistive-devices-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118949-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांग बच्चों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांग बच्चों के खिले चेहरे
Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय गैड़ासबुजुर्ग में शनिवार को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 92 दिव्यांग बच्चों को 153 सहायक उपकरण वितरित किया गया। सहायक उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य अतिथि उतरौला विधायक के प्रतिनिधि डॉ. रमाकांत वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में उतरौला, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज एवं गैड़ासबुजुर्ग ब्लॉक के 92 दिव्यांग बच्चों को समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी के साथ अतिथियों ने व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण एवं शिक्षण अधिगम सामग्री किट वितरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उपकरण मिलने से न केवल वह सक्षम बनेंगे बल्कि शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बनेंगे। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर कमलेश सिंह, सुरेश चौधरी, गोविंद वर्मा, एसपी वर्मा व राजेश कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।