फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bravery story of martyrs recited in schools

Balrampur News: स्कूलों में सुनाई गई शहीदों की शौर्यगाथा

Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bravery story of martyrs recited in schools
बलरामपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रविवार को जिलेभर के स्कूलों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदों की शौर्यगाथा को याद किया गया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज के कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने तिरंगा व कलश का मनमोहक चित्र बनाया। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश सिंह ने अमर शहीदों की शौर्यगाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास सिंह, सुभाष वर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, सत्य प्रकाश, सुनील सिंह व भयहरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबंधक जीडी पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र अन्नपूर्णा सिंह, अदिति मोदनवाल, शानवी पांडेय, काव्या सिंह, अंशिका शुक्ला व आराध्या सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। अनन्या कनौजिया, विराट सिंह, पंखुड़ी मोदनवाल, आदर्श सरोज, सर्वेश यादव, अंशिका कसौधन, लवी पाण्डेय, समृद्धि सिंह, सृष्टि मोदनवाल व अंशिका शुक्ला ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान भाषण, कविता व निबंन लेखन प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन, चित्रकला व भाषण प्रतीयोगिता कराई गईं। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सचिन तिवारी को प्रथम व रुचि तिवारी को द्वितीय स्थान मिला। भाषण में श्रेया बरनवाल ने प्रथम व देवांश आर्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में अर्णव ओझा को प्रथम व अश्विका कसौधन को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed