फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Brainstorming on the objections raised at the provisional examination centers

Balrampur News: अनंतिम परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों पर मंथन

Fri, 22 Nov 2024 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the objections raised at the provisional examination centers
बलरामपुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जारी की गई अनंतिम 58 परीक्षा केंद्रों की सूची पर आईं 40 आपत्तियों के निस्तारण की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रभारी डीएम हिमांशु गुप्ता ने अफसरों के साथ बैठक कर आपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल की। जिन केंद्रों के लिए आपत्ति आई हैं, उन केंद्रों की फाइलों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में हाईस्कूल में 19,139 व इंटरमीडिएट में 12,534 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए 58 केंद्र अनंतिम रूप से प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों को लेकर आपत्तियां दाखिल की गई हैं। कुछ स्कूलों ने अधिक दूरी का हवाला देते हुए परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी का जिक्र किया है, जबकि कुछ ने छात्र संख्या अधिक होने की बात कही है। वहीं, कुछ कॉलेजों ने केंद्र बनाने की मांग की है। इन आपत्तियों पर अफसरों ने मंथन किया। हर आपत्ति को लेकर अलग से रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि बैठक में आपत्तियों पर चर्चा की गई है, उस पर कार्रवाई चल रही है। बैठक में बीएसए शुभम शुक्ला, एएसपी, एसडीएम सदर संजीव कुमार, तुलसीपुर अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थियों को दी गई कॅरिअर संबंधी जानकारी
राजकीय हाई स्कूल मधवाजोत में पंख पोर्टल के अंतर्गत कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ के रूप में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक है कि सबसे पहले टारगेट तय करें, इसके बाद मेहनत करें। लक्ष्य को निर्धारित करके किया गया प्रयास ही सफलता दिलाता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र ने अपने अनुभव को साझा किया। विशेषज्ञ के रूप में डॉ. त्रिभुवन चौरसिया, डॉ. विनय त्रिवेदी, डॉ. मोहित श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग पांडे, वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ के रूप में प्रेमचंद पांडे एवं पंख पोर्टल जिला नोडल के रूप में डॉ. अंजुम मेहंदी एवं डॉ. निधि यादव ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्रधानाध्यापक चंदन कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हेमंत कुमार यादव, मधुरिमा, संजय कुमार एवं मधुसूदन पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed