फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Boycott of work of lawyers on demand of chamber

Balrampur News: चैंबर की मांग को लेकर वकीलों का कार्य बहिष्कार

Thu, 15 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Boycott of work of lawyers on demand of chamber
बलरामपुर। जिला बार संघ के आह्वान पर वकीलों ने बृहस्पतिवार को न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं किया। जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र व महामंत्री विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर की व्यवस्था नहीं है। वाहन पार्किंग के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसके लिए प्रशासनिक न्यायमूर्ति, जिला जज व जिला प्रशासन को कई बार पत्र लिखा गया। इसके बाद भी वकीलों को नवीन न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसलिए बार संघ के सदस्य सांकेतिक रूप से बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, महामंत्री कमलेश्वर सिंह व युवा बार संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय और महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बार संघ की मांग पूरा न होने पर अधिवक्ता बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे व आंदोलन को विवश होंगे। बार संघ पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन व न्यायालय प्रशासन से अधिवक्ता चैंबर व वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed