{"_id":"667322eef9666bc8de0c739d","slug":"boy-who-went-to-take-bath-in-rapti-river-drowned-died-balrampur-news-c-99-1-brp1002-110877-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राप्ती नदी में नहाने गया बालक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राप्ती नदी में नहाने गया बालक डूबा, मौत
Wed, 19 Jun 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। कुआनों के बाद अब बुधवार को राप्ती नदी में नहाने गया एक बालक डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के कोलहुईया भोजपुर गांव निवासी महेश का 12 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते हुए वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देते हुए डूबे हुए बालक को खोजने का अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद ग्रामीणों ने डूबे हुए बालक के शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। प्रभारी एसओ ब्रह्ममानंद ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुराहाल
- धर्मेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता महेश खेती मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत के बाद से वह बदहवास हालत में है। मृतक के बड़े भाई संदीप व राजेश विलाप कर रहे थे। बहन गुड़िया भाई की मौत के कारण सदमे में है।