फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Booster dose to 40 thousand elderly people from today

40 हजार बुजुर्गों को आज से दिया जाएगा बूस्टर डोज

Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Booster dose to 40 thousand elderly people from today
बलरामपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर व ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने बुजुर्ग, हेल्थ केयर वर्कर तथा फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

10 जनवरी से जिले में 40 हजार बुजुर्गों के साथ 8167 हेल्थ केयर वर्कर एवं 9322 फ्रंट लाइन वर्करों को एहतियात के रूप में बूस्टर डोज दी जाएगी। विधानसभा चुनाव के ड्यूटी वाले कर्मियों को भी बूस्टर डोज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बीते दिन बताया कि जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 40 हजार बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बूस्टर डोज देने में उन बुजुर्गो को प्राथमिकता दी जाएगी जो शुगर व ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज के तहत वही वैक्सीन लगाई जाएगी जो पहले व दूसरे डोज में दी गई है। बूस्टर डोज लेने के लिए यह भी जरूरी है कि संबंधित व्यक्ति दूसरी डोज नौ माह पहले ले चुका हो। बताया कि एहतियात के रूप में जिले के 8167 हेल्थ केयर वर्कर व 9322 फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को भी बूस्टर डोज दिया जाएगा।
ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मचारियों की सूची निर्वाचन कार्यालय से मांगी गई है। निर्वाचन कार्यालय से चुनाव कर्मियों की सूची मिलने के बाद सभी को बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
बुजुर्ग, हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए मोबाइल पर मैसेज आएगा। यह मैसेज तभी आएगा जब दूसरी डोज लगे नौ माह पूरा हो चुका होगा। मैसेज आने के बाद पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन सेंटर पर जाना होगा।

कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए जिले में 14 अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित अस्पतालों में संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय सहित नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पीएचसी जोकहिया एवं पीएचसी रेहरा बाजार शामिल है। अस्पतालों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed