{"_id":"5d2613f58ebc3e6cfd18870c","slug":"book-distribution-on-school-balrampur-news-lko469954370","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में किताबें न बंटने पर बीईओ पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में किताबें न बंटने पर बीईओ पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में नौनिहालों को दो दिन में किताबें न बांटे जाने पर बीईओ पर गाज गिरेगी। एडी बेसिक ने बुधवार को समीक्षा बैठक में अफसरों के पेंच कसे हैं। यूनीफार्म, बैग व जूते-मोजे का भी शीघ्र वितरण कराने का निर्देश दिया गया है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक एवं एमडीएम की गुणवत्ता में भी सुधार कराए जाने पर बल दिया गया है।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या/देवीपाटन मंडल गोंडा विनय मोहन वन ने बुधवार को बीएसए दफ्तर में बेसिक शिक्षा के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। बताया कि उन्होंने आठ जुलाई को जिले के तीन शिक्षा क्षेत्रों के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी स्कूल में यूनीफार्म, बैग, जूते-मोजे व किताबों का वितरण नहीं कराया गया।
दो दिन के अंदर सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों के सभी छात्र-छात्राओं को किताबों का वितरण सुनिश्चितप कराएं। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म, बैग व जूतों-मोजों के भी इंतजाम कराए जाएं।
विज्ञापन
स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था में काफी खामियां पाई गई हैं। इन खामियों को भी दूर कराया जाए। बिना सूचना के स्कूलों से गायब शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एडी बेसिक ने अन्य विभागीय योजनाओं की भी गहन समीक्षा की।