फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Blood separator unit ready, awaiting inspection

Balrampur News: ब्लड सेपरेटर यूनिट बनकर तैयार, निरीक्षण का इंतजार

Tue, 07 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Blood separator unit ready, awaiting inspection
बलरामपुर। आधुनिक संसाधनों से लैस संयुक्त जिला चिकित्सालय में ब्लड कम्पोनेंट सेपरेटर यूनिट का भवन बनकर तैयार हो गया है। आवश्यक मशीन व उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद निरीक्षण टीम के न आने से यूनिट के संचालन का लाइसेंस जारी नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लाइसेंस मिलते ही ब्लड सेपरेटर यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ब्लड बैंक प्रभारी सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लड सेपरेटर यूनिट का संचालन शुरू होने पर खून से प्लाज्मा, पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल), प्लेटलेट्स एवं इम्यूनोग्लोबिन कंपोनेंट एकत्र किये जा सकेंगे। खून से चार कंपोनेंट अलग करने वाली सेपरेटर यूनिट का संचालन शुरू करने के लिए ब्लड बैंक के पास ही भवन का निर्माण कराया गया है। यूनिट के लिए डीप फ्रीजर व सेपरेटर मशीन सहित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हो गए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि ब्लड सेपरेटर यूनिट का संचालन शुरू करने के लिए जुलाई माह में ही लाइसेंस का आवेदन किया जा चुका है। केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही निरीक्षण टीम आनी है। निरीक्षण के बाद लाइसेंस जारी होने पर यूनिट का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed