बलरामपुर। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन काफी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। आगामी 5 से 11 जून तक तमाम सामाजिक कार्य किए जाएंगे।
यह बातें बीते दिन आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला अध्यक्ष गंगा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के 51 जन्मदिन पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आगामी 5 से 11 जून तक तमाम सामाजिक कार्य किए जाएंगे। इनमें रक्तदान, स्वच्छता व मरीजों की सेवा आदि शामिल है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला मंत्री जगदंबा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजेश प्रताप सिंह, नगर प्रभारी रवींद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष हरैया दीनानाथ पटवा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता, नगर मंत्री रूपेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष उतरौला सोनू राजपूत, वीरेंद्र बाबा व अमित पांडे आदि मौजूद रहे।