फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Black marketing of urea, case against seller

Balrampur News: यूरिया की कालाबाजारी, विक्रेता पर केस

Thu, 08 Aug 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of urea, case against seller
बलरामपुर। उर्वरक बिक्री में अनियमितता करने वालों के खिलाफ कृषि विभाग लगातार शिकंजा कस रहा है। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ने एक यूरिया की कालाबाजारी होने पर विक्रेता के खिलाफ पचपेड़वा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बीते दिन पचपेड़वा क्षेत्र में सारा ट्रेडर्स उर्वरक की दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ई-पाॅस में फीड व गोदाम में रखी यूरिया व अन्य उर्वरक की बोरी में अनियमितता पाई गई। पीओएस मशीन के अनुसार यूरिया की 371 बोरी होनी चाहिए, लेकिन मौके पर मात्र 98 बोरी पाई गई। एसएसपी की 310 बोरी के सापेक्ष 305 बोरी मिली। स्टाक पंजिका व किसानों का नाम अंकित करने के लिए बिक्री पंजिका भी दुकान में नहीं मिली। अनियमितता मिलने पर विक्रेता रहमत अली निवासी जूड़ीकुईया के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पचपेडवा थाना में केस दर्ज कराया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश चंद्र पांडेय व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed