{"_id":"6799169fadb9c40c1e0c0ff3","slug":"bjp-will-cherish-the-memories-of-former-pm-atal-bihari-balrampur-news-c-100-1-gon1001-131638-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूर्व पीएम अटल बिहारी की स्मृतियों को संजोएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूर्व पीएम अटल बिहारी की स्मृतियों को संजोएगी भाजपा
Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह।-स्रोत: विभाग
गोंडा। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृतियों को संजो कर भाजपा उनके लेख, पत्र, फोटो, ऑडियो व वीडियो का संकलन करेगी। इसको लेकर पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने दी।
अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह वर्ष अटल स्वर्ण शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। 31 जनवरी तक जिले में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास अटल बिहारी के साथ साझा किए गए समय का स्मृति पत्र, स्मृति का ऑडियो क्लिप या वीडियो क्लिप उपलब्ध होगा। अटल से जुड़े ऐसे लोगों को सम्मानित करने के साथ ही अटल से जुड़े उनके लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध करने के बाद प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित भी किया जाएगा। 15 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के प्रबुद्ध जन, विशिष्ट जन व अटल के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि अटल जी से जुड़ी कोई भी स्मृति पत्र, ऑडियो व वीडियो जिस व्यक्ति के पास उपलब्ध हो, वह भाजपा कार्यालय के संपर्क नंबर 9415666781 पर भेज सकता है।