फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bjp,political

भाजपा के पल्टूराम व शैलू तथा सपा के मशहूद व बसपा के अलाउद्दीन करोड़पति

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp,political
बलरामपुर। गुरुवार को नामांकन करने वाले प्रमुख दलों में से भाजपा के पल्टूराम व शैलू, सपा के मशहूद खां तथा बसपा के अलाउद्दीन करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक है। शैलू के ऊपर सात तथा अलाउद्दीन के ऊपर तीन मुकदमे विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है। पल्टूराम व मशहूद खां के ऊपर कोई आपराधिक केस नहीं है।
विज्ञापन

नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार राज्यमंत्री पल्टूराम के पास 2.10 करोड़ की चल संपत्ति तथा 2.6 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर तथा एक रायफल है। इनके ऊपर कोई केस नहीं है। गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पास 76 लाख की चल संपत्ति तथा 3.28 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके ऊपर कुल सात मुकदमे विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खां के पास करीब 9 लाख की चल संपत्ति तथा 1.82 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके पास न तो कोई गन लाइसेंस है, और न कोई मुकदमा दर्ज है। गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अलाउद्दीन खां के पास 95 हजार की चल संपत्ति तथा 1.52 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके पास एक लाइसेंसी डीबीबीएल गन है। इनके तीन मुकदमे विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed