फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP leaders highlighted the government's achievements

Balrampur News: भाजपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 13 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders highlighted the government's achievements
तुलसीपुर/रेहराबाजार। भारतीय जनता पार्टी के विशेष प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान के तहत तुलसीपुर और रेहराबाजार क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन



तुलसीपुर में आयोजित गुरुजी सम्मान समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक श्रीराम त्रिपाठी को अंगवस्त्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की अमूल्य धरोहर है। उनके आशीर्वाद और अनुभव से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजगोपाल पांडेय, मनीष त्रिपाठी और अशोक कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन




वहीं रेहराबाजार क्षेत्र के ग्राम बूधीपुर में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत नरेश सिंह की अगुवाई में चौपाल आयोजित की गई। नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सहभोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश जायसवाल, रमेश चौहान, दिनेश सिंह, धर्मप्रकाश चौहान, अवनीश सिंह और भोला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed