{"_id":"613e3b318ebc3e7cfe0ee586","slug":"bjp-balrampur-news-lko5952605136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशहाल राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें प्रबुद्घजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशहाल राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें प्रबुद्घजन
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में मौजूद लोग।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। समृद्ध व खुशहाल राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्धजनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा से जुड़े करोड़ों लोग भारत की उन्नति के लिए कार्य करते है। भारत माता के जयघोष से कार्यकर्ताओं में जिस ऊर्जा का संचार होता है उसके बल पर ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में कामयाब हुई है। प्रबुद्धजनों का सहयोग मिला तो 2022 में भी भारी बहुमत से जीत हासिल कर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।
ये बातें रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित आयोजित जिला पंचायत सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी त्र्यंबक तिवारी ने कही। कहा कि प्रबुद्धजन स्वयं में एक संस्थान है। राष्ट्र व समाज की उन्नति में प्रबुद्धजनों का प्रमुख योगदान रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि देश व समाज की उन्नति के लिए सभी लोग कम से कम 15 मिनट का समय राष्ट्र निर्माण में लगाएं। सम्मेलन के संयोजक एवं सदर विधायक पल्टूराम तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
बताया कि जिले की खस्ता हाल सड़कों का निर्माण हो या बदहाल विद्युत व्यवस्था सब में काफी सुधार हुआ है। जिले के विकास के लिए तमाम योजनाओं का संचालन शुरु करने के साथ ही मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा सरकार में सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करते हुए सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सम्मेलन में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि के साथ श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के पक्षकार राजेंद्र सिंह, उदासीन संगत प्रयागराज के महंत सत्यनाम दास जी महराज, उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज, समाजसेवी व एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। सम्मेलन की अध्यक्षता राम नरेश त्रिपाठी ने की। युवा भाजपा नेता जर्नादन मिश्रा, श्रीराम पांडेय, विनय मिश्रा, दिनेश तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, तुलशीश दूबे, डॉ. रंजन शर्मा, डीपी सिंह, अविनाश मिश्रा, अंबिका मिश्रा, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, विजय त्रिपाठी, गौरव पांडेय व नरेंद्र पांडेय सहित तमाम डॉक्टर, शिक्षक व वकील आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।