फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Biker dies in road accident, companion injured

Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Thu, 01 Jan 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Biker dies in road accident, companion injured
धर्मेंद्र कुमार।-फाइल फोटो
सादुल्लाहनगर। मनकापुर मार्ग पर मद्दौभट्ठा के पास बुधवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में जनपद गोंडा कोतवाली मनकापुर के ग्राम उपाध्यायपुर ग्रंट के मजरे बलुआ निवासी बाइक चालक धर्मेंद्र कुमार (35) की मौत हो गई। बाइक पर बैठे गांव के ही जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गोंडा मनकापुर क्षेत्र के ग्राम उपाध्यायपुर ग्रंट के मजरे बलुआ निवासी घनश्याम ने बताया कि 31 दिसंबर शाम करीब सात बजे भतीजे धर्मेंद्र कुमार रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे थे। बाइक पर गांव के जितेंद्र कुमार बैठे थे। मनकापुर-सादुल्लाहनगर मार्ग पर मद्दोभट्ठा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। रास्ते में धर्मेंद्र की मौत हो गई। धर्मेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गांव के लोग घर वालों को ढांढस बंधा रहे हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed