फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike washed away in the flood of a hill drain, the young man pulled out

पहाड़ी नाले की बाढ़ में बह गई बाइक, युवक को निकाला

Fri, 13 Aug 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike washed away in the flood of a hill drain, the young man pulled out
बलरामपुर के खैरपुरवा डिप बह रहे बाइक सवार को निकालने का प्रयास करते क्षेत्रवासी।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पहाड़ों पर दो दिनों से हुई भारी बारिश के चलते हेंगहा पहाड़ी नाले में उफान आ गया। पहाड़ी नाले के बाढ़ से ललिया-हरिहरगंज मार्ग जहदी व झिन्नेनारा खैरपुरवा डिप पर पानी भर गया है। पानी का बहाव इतना तेज है कि शुक्रवार को डिप पार कर रहे नाले की बाढ़ में बाइक, मोबाइल व 25 हजार रुपये बह गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ के पानी में डूबते बाइक सवार को बाहर निकाल लिया। पहाड़ों पर दो दिनों की भारी बारिश के चलते राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में उफान की आशंका बढ़ गई है। चेतवानी बिंदु सें 29 सेंटीमीटर ऊपर राप्ती नदी का जलस्तर पहुंच गया है। निचले इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के अतरपरी निवासी शुभम शुक्ला ने बताया कि बताया कि वह शुक्रवार को अपने बाइक से बलरामपुर दवा कराने और बैंक से पैसा निकालने गए थे। दवा कराने के साथ बैंक से 25 हजार रुपये निकाल कर घर वापस आ रहे थे तभी ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर जहदी झिन्नेनारा खैरपुरवा डिप पार करते समय अचानक तेज बहाव में उनकी बाइक बह गई। मौके पर मौजूद अरविंद, हैडली व मारकंडेय आदि ने शुभम को बचाने के लिए बहते पानी में छलांग लगा दी। बाइक को नहीं बचा सके। शुभम को बाहर निकाल लिया। आसपास के लोग बाइक की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि बाइक के साथ-साथ उनका मोबाइल व 25 हजार रुपये भी पानी में बह गए हैं। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने सूचना मिलते ही मौके पर लेखपाल को भेजा है। ललिया थाने की पुलिस को गश्त करने के लिए निर्देश दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों को डिप पार करने के लिए नाव का इंतजाम भी कराया जा रहा है। दो दिनों की पहाड़ी पर हुई भारी बारिश के चलते राप्ती नदी का पानी भर बढ़ने लगा है। चेतावनी बिंदु 103.62 मीटर के सापेक्ष राप्ती नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम चार बजे तक 103.91 मीटर तक पहुंच गया जो चेतावनी बिंदु से 29 सेंटीमीटर ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राप्ती का जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में कटान तेज हो गई है। भारी बारिश के चलते गैसड़ी-बिस्कोहर रोड पर कीचड़ व जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले जेसीबी से सड़क की खुदाई कराई गई थी। इसी के चलते जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। बाजारवासी विष्णू विश्वकर्मा, सुनील, संजय, रवि, सलमान, मोतीलाल व दिलीप आदि ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के लिलवा गांव के लोगों ने कीचड़ व गंदगी के चलते रास्तों व स्कूल में पानी भर जाने से नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सतीराम, सीताराम, राज कुमार, विश्राम, विजय बहादुर व भल्लू आदि ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी जा रही मदद
राप्ती नदी व पहाड़ी नालों के बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। राशन पैकेट के साथ-साथ नाव आदि का इंतजाम कराया जा रहा है। सदर तहसील के कल्यानपुर गांव में आबादी की कटान कर रही राप्ती नदी पर अंकुश लगाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी कटानरोधी कार्य करा रहे है। -अरुण कुमार शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed