फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike rider injured in leopard attack

तेंदुए के हमले में बाइक सवार घायल

Fri, 15 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in leopard attack
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। बेनीडीह गांव के पास तेंदुए ने बाइक सवार पर अचानक हमला कर दिया। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। रेंजर से क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के जमुनी निवासी मनोज(29), मालिक राम(45) व पंकज (15) बाइक से लक्ष्मनपुर बाजार से गुरुवार की देर शाम घर आ रहे थे। रास्ते में बनकटवा रेंज के बेनीडीह गांव पास गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में मनोज कुमार घायल हो गए। तेंदुए ने मनोज कुमार के हाथ पर कई जगह नोंच लिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोहेलवा जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं का कहर जारी है।
विज्ञापन

आए दिन तेंदुए इंसानों व जानवरों पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं जिससे तमाम घटनाएं घट रही हैं। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। रेंजर बनकटवा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल का इलाज कराने के लिए वन दरोगा अशोक कुमार गुप्त को भेजा गया है। मौके पर जांच के लिए टीम भी भेजी गई है। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed