{"_id":"66ec62901792cf1e2b0d1528","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-one-injured-balrampur-news-c-99-1-brp1002-114651-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बलरामपुर के डिग्री कॉलेज के पास दुर्घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़।-संवाद
बलरामपुर। तुलसीपुर रोड स्थित अंबेडकर तिराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली के पुरैनिया तालाब निवासी शेखू ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह नगर पालिका के पास यतीम खाना निवासी राजू उर्फ दद्दू के साथ बाइक से बच्चों के लिए अंबेडकर तिराहे पर नाश्ते का सामान लेने आया था। तभी वीर विनय चौराहे से तुलसीपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे राजू (48) की मौके पर मौत हो गई। बताया कि उसे भी चोट आई है। शेखू ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तुलसीपुर मार्ग कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ट्रक को कोतवाली ले गई है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कराया जाएगा।