फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike rider committee watchman dies in accident

Balrampur News: हादसे में बाइक सवार समिति के चौकीदार की मौत

Mon, 27 Oct 2025 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bike rider committee watchman dies in accident
-मिथुन सिंह ।-फाइल फोटो
महराजगंज तराई। सड़क हादसे में बाइक सवार तुलसीपुर समिति के चौकीदार मिथुन सिंह (32) की मौत हो गई। घर से ड्यूटी जाते समय रविवार रात करीब नौ बजे बौद्ध परिपथ लौकहवा पुल के पास वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

हरैया क्षेत्र के ग्राम विजैयापुर निवासी अमन सिंह ने बताया कि मेरे बड़े भाई मिथुन सिंह तुलसीपुर समिति में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। वह अपने बच्चों के साथ बलरामपुर में रहते थे। बाइक से रविवार रात नौ बजे बलरामपुर से तुलसीपुर ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी बौद्ध परिपथ लौकहवा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यूपी 112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक चलाते समय वह हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन चोट ज्यादा लगने से उनकी जान नहीं बच सकी। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि जानकारी हुई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल
अमन ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले मेरे बड़े भाई की लक्ष्मी सिंह (30) के साथ शादी हुई थी। छह वर्ष की बेटी परी और तीन वर्ष का बेटा ऋषि है। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी को नहीं सूझ रहा है कि अब अपने बच्चों का पालन-पोषण कैसे करूंगी। गांव व रिश्तेदार के लोग परिवार को ढाढ़स बंध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed