फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike collided with an electric pole, young man serious

Balrampur News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर

Thu, 30 Apr 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with an electric pole, young man serious
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के शिवपुरा मार्ग पर बरदौलिया गांव के पास बृहस्पतिवार भोर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ललिया क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी विकास पासवान ने बताया कि उनके जीजा सुनील पासवान (30) निवासी धनगढ़वा थाना ललिया बुधवार को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात करीब 11 बजे उनके छोटे भाई रोहित (18) के साथ सुनील बाइक से बरदौलिया जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि दो युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो सुनील व रोहित घायल हालत में मिले। हादसा बृहस्पतिवार की भाेर में हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ल ने बताया कि घायल युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें थीं, इसलिए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घायल युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed