फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bhumi poojan,Amrit Sarovar Yojana

अमृत सरोवर निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhumi poojan,Amrit Sarovar Yojana
फोटो-11-बलरामपुर के क्यामजोत गांव में अमृत सरोवर का फावड़ा चलाकर नींव रखती डीएम श्रुति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने व वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक के क्यामजोत गांव में भूमिपूजन कर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 1.12 एकड़ भूमि में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति ने गुरुवार को क्यामजोत गांव में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन करके किया। अमृत सरोवर के निर्माण के लिए डीएम ने स्वयं श्रमदान करते हुए लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि अमृत सरोवर का निर्माण 1.12 एकड़ भूमि में 29 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। अमृत सरोवर को पिकनिट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए तालाब के चारों तरफ पथवे का निर्माण कराने के साथ रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का नक्शा बनाया जाए। सरोवर का निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। डीएम ने ग्राम पंचायत कांदभारी में अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ रिया केजरीवाल, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, बीडीओ श्रीदत्त गंज सागर सिंह, डीसी मनरेगा सूबेदार सिंह, ग्राम प्रधान क्यामजोत मनीता यादव एवं ग्राम पंचायत अधिकारी गायत्री मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed