फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bhim Army protest over Lakhimpur incident

लखीमपुर की घटना को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन

Tue, 05 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army protest over Lakhimpur incident
बलरामपुर। लखीमपुर की घटना को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। लामबंद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी वरूण मिश्र ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए देवीपाटन मंडल प्रभारी पप्पू चौधरी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लालजी लहरी, विनोद कुमार, खलीम शाह, दिलावर, अवधराम, जम्बू, लल्लू प्रसाद, बाबादीन, राकेश जायसवाल, फूलचन्द्र, कुंवरि लाल, रफीक व सिरताज आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखीमपुर में कृषि कानून का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र व अन्य भाजपाईयों के वाहनों के काफिले से कुचल दिया।
विज्ञापन

घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। गृह राज्यमंत्री ने इससे पहले किसानों को धमकी देते हुए सुधर जाने की चेतावनी दी थी। इन लोगों ने घटना की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ का मुआवजा व अन्य कार्रवाई भी किए जाने की मांग की गई है। कार्रवाई में देरी होने पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed