फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bhatta owner murdered, three injured

भट्ठा मालिक की हत्या, तीन घायल

Sun, 03 Jul 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bhatta owner murdered, three injured
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र में मंगरा कोहल गांव के पास टेंट हाउस में बैठे भट्ठा मालिक व उसके साथियों पर शनिवार रात चुनावी रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विपक्षियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें भट्ठा मालिक की मौत हो गई और उसके तीन साथी घायल हो गये।
विज्ञापन

घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चंद घंटों में ही सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से खून से सने दो चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम घुमनहवा निवासी दिलबहार (48) भट्ठा मालिक थे। शनिवार रात करीब आठ बजे वह मंगरा कोहल चौराहे के पास खान टेंट हाउस में गांव के ही इबरार और मोहम्मद कैफ के अलावा खुर्शीद निवासी बलदेव नगर के साथ बैठे थे। तभी गांव के ही जैद, अदनान व सूफियान वहां आ गये। जबकि गांव के ही ताज व नुरुद्दीन टेंट हाउस के पास में पहले से खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों ने मिलकर धारदार हथियारों से दिलबहार व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गये। गंभीर रूप से घायल दिलबहार, इबरार, कैफ व खुर्शीद को आसपास के लोगों ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दिलबहार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल खुर्शीद अहमद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि इबरार व कैफ का इलाज चल रहा है।
मामले में दिलबहार के बेटे जैनुल आबदीन ने जैद, अदनान, सूफियान, ताज व नुरुद्दीन के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मृतक दिलबहार के पुत्र जैनुल आबदीन की तहरीर पर जैद, अदनान, सूफियान, ताज व नुरुद्दीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो चाकू व नकदी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। जबकि दिलबहार का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed