{"_id":"66c8c7740ed93fef3d06eecc","slug":"bhaiya-where-is-mlk-pg-college-balrampur-news-c-99-1-slko1019-113454-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भइया एमएलके पीजी कॉलेज कहां है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भइया एमएलके पीजी कॉलेज कहां है...
Fri, 23 Aug 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों ने गुजारी रातबलरामपुर। सात केंद्रों पर शुक्रवार को शुरु हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार से ही अभ्यर्थी जिले में पहुंचने लगे। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर रात गुजारने के बाद सुबह ही सेंटर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दूसरे प्रदेशों से आए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए गैर जनपदों से अभ्यर्थी बृहस्पतिवार देर रात पहुंचने लगे। ट्रेन से आने वाले अभ्यर्थी बलरामपुर व झारखंडी स्टेशन पर उतरे। वहीं बसों से आने वाले अभ्यर्थी सिविल लाइन स्थित बस स्टेशन पर आकर उतरते रहे। देर रात तक काफी अभ्यर्थी पहुंच गए। ठहरने के लिए होटल व अन्य जगह न मिलने पर कुछ सड़कों व चौराहों पर टहलते रहे तो कुछ को स्थानीय स्तर पर साधन मिलने पर स्टेशन व बस स्टाप पर रात गुजारनी पड़ी।
जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से होनी है। दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को लेकर ज्यादातर गैर जनपद के अभ्यर्थी रात में बसों व ट्रेनों से जिले में पहुंचे। सुबह उठते ही लोग परीक्षा केंद्रों का पता लगाने में जुट गए। बिहार के सुरेश ने बस स्टेशन पर मौजूद एक सिपाही से पूछा कि भइया एमएलके पीजी कॉलेज कहां है। वहीं वीर विनय चौराहे पर अर्चना बालिका इंटर कॉलेज का पता पूछती नजर आईं।
विज्ञापन
अधिक वसूला गया किराया
बलरामपुर। परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों से ई रिक्शा चालकों ने अधिक किराया वसूलने में भी गुरेज नहीं की। एमएलके पीजी कॉलेज से बस स्टेशन पहुंचाने के नाम पर 30 रुपये तक वसूले गए। वहीं बालिका इंटर कॉलेज से बस स्टेशन पहुंचाने का 20 रुपया किराया लिया गया। कुछ अभ्यर्थियों ने इसका विरोध भी किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के पहुंचने पर चालकों ने किराया कम लिया।