फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Benefits of schemes should be given to the people of fishing community

Balrampur News: मछुआ समुदाय के लोगों को दिया जाए योजनाओं का लाभ

Sun, 10 Sep 2023 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes should be given to the people of fishing community
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के उपनिदेशक मत्स्य राजेंद्र सिंह बिष्ट ने रविवार को जिले का निरीक्षण किया। विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए ज्यादा से ज्यादा मछुआ समुदाय के लोगों को मत्स्य विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मत्स्य आहार मिल व प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत निर्मित परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


उप निदेशक ने सबसे पहले मत्स्य विभाग के कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके मछुआ समाज के लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा निषादराज बोट योजना के प्रगति की समीक्षा भी की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ सोनपुर गांव में निर्माणाधीन लघु मत्स्य आहार मिल का निरीक्षण किया। लाभार्थी उदयचंद को समस्त कार्य पूर्ण करके शीघ्र मिल का संचालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उतरौला के ग्राम जाफराबाद में प्यारी देवी द्वारा निर्मित बृहद आकार के तालाब तथा मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अनुदानित विभागीय जलाशय चितरपारा कान्हा का निरीक्षण किया। उप निदेशक मत्स्य ने लाभार्थियों से बातचीत कर मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रोत्साहित भी किया। मछली पालक अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने अप्रैल में पंगेशियस मछली के बच्चे टैंक में डाले थे, जो अब लगभग 700 ग्राम के हो गए हैं। अक्टूबर माह तक यह बिक्री के लिए तैयार हो जाएंगे। इससे करीब 10 लाख रुपये लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेवती रमण चौधरी, मत्स्य निरीक्षक बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed