फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BDO will take charge of election in-charge

निर्वाचन प्रभारी का दायित्व संभालेंगे बीडीओ

Fri, 12 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
BDO will take charge of election in-charge
बलरामपुर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ निर्वाचन प्रभारी का दायित्व संभालेंगे और नामांकन पत्रों की बिक्री व मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराएंगे। तीनों तहसीलों के एसडीएम की निगरानी में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। सीडीओ की निगरानी में मतदान कर्मिकों को पंचायत चुनाव कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी अफसरों को जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 800, ग्राम पंचायत सदस्य के 10038, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 993 व जिला पंचायत सदस्य के 40 पदों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ रिया केजरीवाल की निगरानी में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, बीएसए डॉ. रामचंद्र व डीसी मनरेगा महेन्द्र देव पांडेय सभी मतदान कार्मिकों को चुनाव कराने के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की निगरानी में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में बीडीओ अपने ब्लॉक के निर्वाचन प्रभारी का कार्य संभालने के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री व मतगणना से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ के साथ एआरटीओ अरविन्द यादव व जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा विनोद कुमार पांडेय को मतपत्र, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को लेखन सामग्री प्रपत्र व मतपेटी, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार मालवीय को प्रेक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, परियोजना अधिकारी डूडा व सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला बचत को कंट्रोल रूम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व सहायक भू-लेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को चुनाव संबंधी शिकायतों के निपटारे का दायित्व सौंपा गया है। सदर, तुलसीपुर व उतरौला एसडीएम के साथ तीनों तहसीलों के तहसीलदारों और सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को मतदाता सूची की प्रतियां तैयार कराने का निर्देश दिया गया है। जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार व सहायक आयुक्त स्टांप को मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।

तीनों तहसीलों के एसडीएम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय, पावर कॉर्पोरेशन, सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण व पावर कॉर्पोरेशन के नामित सहायक अभियंताओं को टेंट, प्रकाश, पेयजल, ध्वनि व स्ट्रांग रूम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार व लेखाधिकारी बेसिक को निर्वाचन आय-व्यय, सीएमओ व अपर सीएमओ को चिकित्सा, सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायतों को रूट चार्ट, पीडी अनिल कुमार सिंह व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश को वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम कराने का दायित्व सौंपा गया है। डीएसटीओ संजीव कुमार के साथ सभी बीडीओ संचार और जिला आपूर्ति अधिकारी व संबंधित स्टाफ जलपान व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed