{"_id":"60a00d238ebc3e8dc2578c8f","slug":"bdo-will-keep-an-eye-on-village-monitoring-committees-balrampur-news-lko5781908152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम निगरानी समितियों पर बीडीओ रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम निगरानी समितियों पर बीडीओ रखेंगे नजर
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को ग्राम निगरानी समितियों के कार्यशैली पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में सभी ब्लॉकों के बीडीओ को ग्राम प्रधानों व निगरानी समिति के सदस्यों के बैठक कर गैर राज्यों व जिलों से आने वाले प्रवासियों पर नजर रखने और नजदीक के अस्पताल में उनकी जांच कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निकायों के साथ गांवों में भी सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखने और कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन जिला स्तरीय टीम-9 के अधिकारियों के बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में शहरी व ग्रामीण स्तर पर गठित निगरानी समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ग्रामीण निगरानी समितियों व ग्राम प्रधानों के साथ जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ तत्काल बैठक कर उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दें। गैर राज्यों व जिलों से आने वाले प्रवासियों पर समिति कर्मियों से निगरानी कराई जाए। कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूचना संबंधित ब्लॉक के सीएचसी पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
सभी बीडीओ कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का ब्यौरा जुटाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के यहां निगरानी समितियां नियमित विजिट करें। निगरानी समितियां लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करें।
सभी निगरानी समितियों के पास अच्छे किस्म वाले थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएं। डीएम ने डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को ग्रामीण क्षेत्रों के सभी कंटेनमेंट जोन के साथ गांवों में नियमित सैनिटाइजेशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा के ईओ को सभी वार्डों व कंटेनमेंट जोन में नियमित सैनिटाइजेशन कराने का डीएम ने निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह को कोरोना टीकाकरण कराने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय को सभी औद्योगिक इकाइयों में कोविड-19 हेल्पडेस्क बनाए जाने का जिम्मा सौंपा गया। एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, सहायक कलेक्टर अजय जैन, नेहा बंधु, डॉ. एके सिंहल, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश, सभी ब्लॉकों के बीडीओ व जिला स्तरीय टीम-9 के अधिकारी आदि बैठक में मौजूद रहे।