फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bdo,misbehave with gram pradhan

बीडीओ के खिलाफ ग्राम प्रधान एकजुट

Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bdo,misbehave with gram pradhan
फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।-सं - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। ग्राम प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार करने एवं विकास कार्यों में सहयोग न करने पर खंड विकास अधिकारी के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पचपेड़वा ब्लॉक के करीब 80 ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंच गए। विधायक, सांसद, डीएम व सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आश्वासन पर ग्राम प्रधान शांत हुए। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो ग्राम प्रधान गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्य ठप कर देंगे।
विज्ञापन

पचपेड़वा विकास खंड के ग्राम प्रधान अनुज मिश्रा, असलम खां, शशि कुमार, मो. कय्यूम खां, विजय कुमार, इरफान आयशा खातून व शहबाज खान आदि ने सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव, श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व सीडीओ संजीव कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि पचपेड़वा ब्लॉक में तैनात बीडीओ सुमित सिंह का व्यवहार ग्राम प्रधानों के प्रति ठीक नहीं है। प्रधानों से दुर्व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कोई राजनीतिक पद नहीं है। इतना ही नहीं सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में बीडीओ लॉगिंग कर एक-एक महीने तक कच्चे व पक्के निर्माण कार्यों की स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। ग्राम प्रधानों के साथ हमेशा अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, ऐसी दशा में बीडीओ के साथ कोई कार्य कर पाना संभव नहीं है। इन लोगों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से बीडीओ को पचपेड़वा ब्लॉक से हटवाने हटवाने की मांग की है। इस मौके पर अमीर अहमद, नंद लाल यादव, अनीता, आमिर, गुन्नू, अब्दुल रफीक खान व मो. अली आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed