{"_id":"62e2d7eb199b365a9928d391","slug":"basic-school-balrampur-news-lko6416305128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख छात्रों को पैसा पाने का रहेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख छात्रों को पैसा पाने का रहेगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। चालू शिक्षा सत्र में बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित 1,886 विद्यालयों के 2.87 लाख छात्रों के अभिभावकों को ड्रेस, बैग, जूते-मोजे व स्वेटर खरीदने के लिए शासन से धनराशि भेजने की तैयारी हो रही है। प्रत्येक अभिभावक के बैंक खाते में 1200-1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी। मगर आधार सत्यापन नहीं हो पाने से करीब एक लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम भेजने में अड़ंगा लग गया है। जबकि करीब 1.88 लाख छात्रों के अभिभावकों को जल्द ही बैंक खाते में धनराशि मिलेगी।
शिक्षा सत्र 2022-23 में बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित 1,811 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट, 11 कस्तूरबा, चार राजकीय, 19 वित्तपोषित माध्यमिक, बेसिक के 12 एडेड व 25 मदरसों के 2,89,687 छात्र-छात्राओं का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर आधार के साथ अपलोड कराना है। पोर्टल पर अपलोड छात्रों को ड्रेस, बैग, जूते-मोजे व स्वेटर की खरीदने के लिए शासन स्तर से 32 करोड़, 37 लाख 940 रुपये दिए जाएंगे। 28 जुलाई तक जिले में 1,88,495 छात्रों का ही ब्योरा आधार के साथ प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जा सका है। डीसी निरंकार पांडेय ने बताया कि बीते दिन लखनऊ में बैठक हुई है, जिसमें 30 जुलाई के बाद इन छात्रों के अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से पैसे देने का निर्णय लिया गया है।
जिले में 65.07 फीसदी छात्रों को आधार से जोड़ा जा चुका है। 34.93 फीसदी के साथ 1,01,192 छात्रों को आधार से जोड़ा जाना है। आधार से नहीं जुड़े होने के कारण 1,01,192 छात्रों को पहले चरण में पैसा नहीं मिल सकेगा, जिसके चलते इन्हें पैसा पाने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ उनके अभिभावकों का भी आधार सत्यापन होना अनिवार्य है, तभी डीबीटी के माध्यम से पैसे मिल सकेंगे। हालांकि जिले में 2,59,494 अभिभावकों का आधार सत्यापन हो चुका है, जबकि 2,379 अभिभावकों का आधार सत्यापन होना है। जैसे-जैसे आधार सत्यापन होता रहेगा, वैसे-वैसे पैसे मिलते जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
जिले के 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का आधार सत्यापन कराकर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड होने के बाद छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूते-मोजे, बैग व स्वेटर खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से उनके अभिभावकों के बैंक खाते में 1200-1200 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। डॉ. रामचंद्र, बीएसए