फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Barricading broke by mob in counting

काउंटिंग में उमड़ी भीड़ ने तोड़ा बैरिकेडिंग

Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Barricading broke by mob in counting
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के मतगणना केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज में देर रात काउंटिंग कराने के लिए उमड़ी भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दिया है। हलांकि मौके पर डीएम व एसपी ने पहुंचकर बैरिकेडिंग कराई और उम्मीदवारों व उनके समर्थकों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की कड़ी नसीहत दी। अफसरों की टीमें रात भर मतगणना केंद्रों का भ्रमण कर शांतिपूर्ण ढंग से काउंटिंग कराने का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र एमपीपी कॉलेज के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग कराई गई थी। काउंटिंग शुरु होने के बाद रात्रि आठ बजे तक सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे ही प्रशासन की तरफ से ढिलाई बरती गई वैसे ही काउंटिंग स्थल पर मौजूद उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल रात में मतगणना केंद्र पर पहुंच गए और बैरिकेडिंग दुरुस्त कराकर भीड़ को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की कड़ी नसीहत दी। जिले के अन्य किसी भी मतगणना केंद्र पर इस तरह की अराजकता होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed