{"_id":"67a8d848e97a7d5d83011b6c","slug":"bar-association-elections-will-be-held-on-14th-246-advocates-will-vote-balrampur-news-c-99-1-brp1003-120700-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 14 को होगा बार संघ चुनाव, 246 अधिवक्ता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 14 को होगा बार संघ चुनाव, 246 अधिवक्ता करेंगे मतदान
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। अधिवक्ता संघ उतरौला के वार्षिक चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न पदों के दावेदार 11 फरवरी को दक्षता भाषण देंगे। उतरौला बार संघ के चुनाव में 14 फरवरी को मतदान होगा। 246 अधिवक्ता अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्याय व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे।
चुनाव अधिकारी अनीसुल हसन रिजवी ने बताया कि उतरौला बार संघ में 279 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 33 अधिवक्ताओं के पास सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) नहीं है। इसके चलते वह मतदान नहीं कर सकेंगे। यदि ये अधिवक्ता मतदान से पूर्व सीओपी दाखिल कर देते हैं तो वह वोट डाल सकेंगे। 11 फरवरी को दक्षता भाषण होगा, इसमें अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदों के उम्मीदवार अपने विचार रखेंगे। 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना कराकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
अधिवक्ताओं ने तेज किया जनसंपर्क
अधिवक्ता संघ उतरौला के वार्षिक चुनाव को लेकर अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। अध्यक्ष पद पर रघुवंश सिंह व अखिलेश कुमार सिंह तथा महामंत्री पद पर रवि शंकर मिश्र व अजीत प्रताप सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला होने के चलते प्रत्याशियों ने भाग दौड़ तेज कर दी है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुस्तफा हुसैन, स्वामी नाथ, चंद्रशेखर मिश्र व वैभव चतुर्वेदी के बीच लड़ाई है।