फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bank,pradarshan

प्रबंधक की कार्यशैली से नाराज खाताधारकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
bank,pradarshan
फोटो-7-बलरामपुर के हरैया बाजार में बैंक के सामने प्रदर्शन करते खाताधारक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार में स्थित इंडियन बैंक के खाताधारकों ने बुधवार को प्रबंधक की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। खाताधारकेवाईसी के नाम पर परेशान किए जाने तथा बैंक से लेनदेन न हो पाने पर नाराजगी जताते हुए खाताधारकों ने एलडीएम से शिकायत भी की।
विज्ञापन

खाताधारक रक्षाराम, इस्लाम, अफजल, पोल्हे, राम लक्ष्मण, करीमुद्दीन, सुखराम, गुलजार, गंगाराम, कैलाश नाथ व सत्यनरायन आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि बैंक के शाखा प्रबंधक केवाईसी कराने के नाम पर परेशान कर रहे हैं। केवाईसी कराने के लिए हफ्तों दौड़ाया जाता है। केवाईसी न होने पर खाते से पैसा नहीं निकाला जाता है। घर में शादी होने के बावजूद पैसा निकालने के लिए बार-बार दौड़ाया जाता है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक कभी केवाईसी न होने तो कभी नेटवर्क न होने का बहाना बनाकर पैसा निकालने से मना कर देते हैं। पिछले तीन दिनों से हम लोग पैसा निकालने के लिए बैंक आ रहे हैं लेकिन पैसा नहीं निकल पा रहा है। खाताधारकों ने आक्रोश जताते हुए बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी भी की। इन लोगों ने एलडीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराए जाने तथा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एलडीएम डॉ. एनआर विश्नोई ने बताया कि शिकायत मिली है। कर्मियों के चुनाव प्रशिक्षण में जाने से लेनदेन में समस्या आ रही है। प्रशिक्षण के बाद कर्मियों के आने पर समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed