फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,women,dowery,dead

Balrampur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीट पीटकर मार डाला

Thu, 22 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
balrampur,women,dowery,dead
हरैय्या सतघरवा (बलरामपुर)। हरैया थाना क्षेत्र के बिनुहनी कला गांव में दहेज को लेकर विवाहिता की ससुराली जनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। मायके वालों का आरोप है कि पति व ससुराल वाले बेटी पर घर बनवाने के लिए पैसा मांगने का दबाव बना रहे थे। मायके वालों से पैसा न मांगने पर रसूला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला श्रावस्ती के थाना सिरसिया के मचौली गांव निवासी छोटकऊ ने बताया कि उसने अपनी बेटी रसूला उर्फ बऊरी (26) की शादी हरैया थाना क्षेत्र के बिनोहनी कला निवासी अमदा से की थी। सुसराली जन घर बनवाने के लिए बेटी पर मायके वालों से पैसा मांगने का लगातार दबाव बना रहे थे। इसके पहले भी कई बार दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया था।
विज्ञापन

बेटी द्वारा पैसा मांगने से मना करने पर ससुुराली जनों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि मामले में हरैया सतघरवा थाने में तहरीर दी गई है। एसओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति अमदा, ससुर सलारे, सास कुल्का, देवर छोटू व महंथ ऊर्फ ननके के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैै। बताया कि मृतका के गले में काला निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार हो गए पति,ससुर व देवर
पति अमदा मजदूरी करता है। मृतका के छह साल का बेटा गुलफाम व चार साल की बेटी सुंदरी है। घटना के बाद से रो-रोकर बुराहाल है। मौके पर सिर्फ सास ही थी, अन्य लोग फरार हो गए थे। हालांकि गांव के लोग मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सीओ राधारमण सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते हैं। पिता ने जो तहरीर दी है, उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद सही स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed