फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur versity open gonda

Balrampur News: हर स्तर पर संघर्ष करेंगे, विश्वविद्यालय लेकर रहेंगे

Sun, 26 Mar 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
balrampur versity open gonda
सर्वदलीय बैठक में मौजूद लोग
बलरामपुर। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी के नाम से राजकीय विश्वविद्यालय बलरामपुर में ही स्थापित किए जाने की मांग को लेकर यूपीटी होटल में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में ही कराए जाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए गैसड़ी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट के दौरान आदि शक्ति मां पाटेश्वरी के नाम से राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। कुछ लोग षडयंत्र के तहत इस विश्वविद्यालय का निर्माण गोंडा में कराना चाहते हैं, यह बलरामपुर की जनता के हितों पर कुठाराघात है। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के नाम से बलरामपुर में ही राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक रामसागर अकेला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुदास सरोज, यूपी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश सिंह, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी रमेशचंद्र त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह टोप, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही, पीसीसी पंकज गुप्ता, कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह पिंकू, सपा के पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुहिम के लिए 27 मार्च को सभी बार संघों सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से मिलकर सहयोग मांगा जाएगा। 28 मार्च को सभी राजनैतिक दल व अन्य संगठनों के लोग पथिक होटल के पास इकठ्ठा होंगे। यहां से पैदल मार्च करते हुए सभी लोग कलेक्ट्रेट जाएंगे। वहां पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने किया।


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, समीर रिजवी, महबूब आलम, सफीउल्ला खान, प्रतीक मिश्रा, हिमांशुधर द्विवेदी व संजय मोदी सहित सपा, बसपा, कांग्रेस, पीस पार्टी सहित अन्य संगठनों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed