फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur tops in getting online OPD of patients

Balrampur News: मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी कराने में बलरामपुर अव्वल

Sun, 28 May 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Balrampur tops in getting online OPD of patients
बलरामपुर के एसीएमओ डॉ.बीपी सिंह को लखनऊ में सम्मानित करते महाप्रबंधक सलिल कुमार श्रीवास्तव।
बलरामपुर। गांव में बने उपकेंद्रों पर ऑनलाइन कंसलटेंसी के जरिए मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में बलरामपुर जिला देवीपाटन मंडल में अव्वल आया है। बीते ढाई साल में जिले के एक लाख 36 हजार 24 मरीजों को ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से ओपीडी की सुविधा मिली है। ऑनलाइन ओपीडी कराने में गोंडा जिला मंडल में सबसे फिसड्डी साबित हुआ है।उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत करने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने ई-संजीवनी पोर्टल सुविधा शुरू की। इस पोर्टल के जरिए कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर उपकेंद्र पर आने वाले गंभीर मरीजों का उपचार ऑनलाइन कंसलटेंसी के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराते हैं। चिकित्सकीय सलाह के बाद मरीजों को केंद्र से मुफ्त दवा भी दी जाती है।
विज्ञापन

जुलाई 2020 से अब तक जिले के एक लाख 36 हजार 24 मरीजों का इलाज ई-संजीवनी पोर्टल से हुआ है। ऑनलाइन कंसलटेंसी में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बलरामपुर को देवीपाटन मंडल में पहला व यूपी में 18वां स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर कम्यूनिटी प्रोसेस के महाप्रबंधक सलिल कुमार श्रीवास्तव ने एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह को लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन



मंडल में जिलों की रैंकिंग
एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि एक लाख 36 हजार 24 ओपीडी के साथ बलरामपुर मंडल में पहले व बहराइच दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि श्रावस्ती तीसरे और गोंडा जनपद चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों ने साझा किया अनुभव
जुआथान निवासी राजेेश ने बताया कि शुगर व बीपी की दवा छह महीने से ले रहा हूं। पहले आराम नहीं था लेकिन फिजीशियन से ऑनलाइन कंसलटेंसी के बाद राहत मिली है। संतोष व प्रमिला ने बताया कि कई अस्पतालों में शरीर पर हो रहे दाग का इलाज कराया था। एक दिन सीएचओ ने मोबाइल पर एक डॉक्टर से बात कराकर दवा लिखाई थी। उसके बाद से बहुत आराम है। इसी तरह जगदीश, सोनू, रिजवान व विनीत आदि ने भी ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा को बेहतर बताया।


154 केंद्रों पर ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा
बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए 154 हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर पर ऑनलाइन कंसलटेंसी होती है। यहां सीएचओ ई-संजीवनी पोर्टल के जरिए मरीजों का इलाज स्पेशलिस्ट से कराते हैं। शेष बचे सेंटरों पर यह सुविधा जल्द शुरू करा दी जाएगी।
- डॉ. सुशील कुमार सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed