{"_id":"67bc8a9bb3beb13cf105b21b","slug":"balrampur-team-defeated-sitapur-balrampur-news-c-99-1-brp1003-121503-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बलरामपुर की टीम ने सीतापुर को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बलरामपुर की टीम ने सीतापुर को दी शिकस्त
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी खेलती खिलाड़ी।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला हाॅकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच बलरामपुर व सीतापुर की टीम के बीच खेला गया। बलरामपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक तरफा 21-0 से मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। सांसद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। बलरामपुर व सीतापुर की टीम के बीच मुकाबला शुरू हुआ। बलरामपुर की टीम ने शुरुआत से ही सीतापुर पर दबाव बना लिया। पहले क्वार्टर हाफ तक बलरामपुर की टीम ने 10-0 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद लगातार बलरामपुर की टीम गोल दागती रही। दूसरे हाफ की समाप्ति तक बलरामपुर 21-0 से बढ़त बनाए रही। अंतिम समय तक सीतापुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार बलरामपुर ने सीतापुर को 21-0 से हरा दिया। बलरामपुर की खिलाड़ी लकी ने अकेले 12 गोल किए।
दूसरा मुकाबला अयोध्या व रामपुर के बीच खेला गया। अयोध्या ने रामपुर को 1-0 से हराकर मुकाबला जीत लिया। अयोध्या की खिलाड़ी सोनी वर्मा ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने मैच में गोल करने वाली बलरामपुर व अयोध्या की खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। जिला हाॅकी संघ की सचिव रश्मि सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं। 28 फरवरी को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया की स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिभुवन चौरसिया व फार्मासिस्ट सुनील कुमार गुप्त ने खिलाड़ियों का परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, पूर्व सचिव मोहम्मद हसन कुरैशी, प्रशिक्षक प्रवेश रावत, नागेंद्र गिरि, बसपा नेता शाबान अली, पवन तिवारी, सूरत सिंह, हिना खातून व गुड्डू आदि मौजूद रहे।