फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur sankalp diwas

800 ग्राम पंचायतों में मनाया गया संकल्प दिवस

Sun, 24 Apr 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
balrampur sankalp diwas
फोटो-15-बलरामपुर के ग्राम सिरसिया में मोदी के मन की बात सुनते के बाद ग्रामीणों से वार्ता करते सदर व? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पंचायती राज दिवस पर रविवार को जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में संकलप दिवस मनाया गया। जम्मू-कश्मीर के थाना सांबा के ग्राम पंचायत पाली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव प्रसारण कराया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों गांवों के विकास पर मूलमंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों के विकास पर फोकस करने का संकल्प दिलाया। गांवों के विकास में 17 बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों के कंधों पर पांच साल में विकास कार्यों के सभी 17 बिंदुओं को पूरा कराने की चुनौती है। जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को प्रसारित कराने के लिए सीएससी की तरफ से इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम की मौजूदगी में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ग्राम सिरसिया में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया। विधायक ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि जल संरक्षण व पंचायतों को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री के सुझाव पर ग्रामीणों को सदर विधायक ने केसीसी बनवाने, वृद्ध, विधवा व निशक्त पेंशन बनवाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। बीडीओ सागर सिंह, ग्राम प्रधान अमरेश बहादुर लाल, ग्राम पंचायत सचिव राकेश व एडीओ सहकारिता आनंद बाबू आदि ने भी ग्रामीणों को गांवों के विकास के बारे में बताया। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने अपने कार्यालय में जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराने का इंतजाम सेंटर के संचालकों की तरफ से किया गया। कॉमन सर्विस सेंटरों पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पशुधन आदि योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी गई। भाजपा कार्यालय व ब्लॉकों पर भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया है। प्रभारी सीडीओ/पीडी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय व डीपीआरओ कार्यालय के डीपीएम संदीप कश्यप आदि अफसरों ने गांवों का भ्रमण कर कार्यक्रम संचालन का जायजा लिया। सभी ग्राम पंचायतों में गांवों के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत शिवपुरा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को लाइव प्रसारण दिखाने में प्रधान भरतलाल कसौंधन, सचिव राकेशचंद्र चौधरी, एडीओ सहकारिता विनोद कुमार यादव, एडीओ कृषि मोहसिन अली, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सेवक राम व कृष्ण कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। उतरौला व रेहरा बाजार ब्लॉक के रेड़वलिया, पेहर, सकड़रिया, बड़हरा व भिटौरा ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रमों की धूम रही। रेड़वलिया में ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार मौर्य, प्रधान सूरत सोनकर, बिंदु व मोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed