फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur's sticks are the life of kites of Gujarat

गुजरात की पतंगों की जान हैं बलरामपुर की तीलियां

Thu, 10 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Balrampur's sticks are the life of kites of Gujarat
बलरामपुर के गैड़हवा गांव में रखी तैयार की गई पतंग की तीली। - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। कहते हैं जहां चाह होती है वहां राह जरूर मिलती है। कुछ इसी तरह की कहानी गैड़हवा व आसपास के गांव में रहने वाले सैकड़ों परिवारों की भी है। यह लोग रोजगार के लिए पलायन नहीं करते। यह परिवार घर पर ही बांस से पतंग की तीलियां बनाते हैं। ये तीलियां बड़े-बड़े शहरों के अलावा गुजरात तक भेजी जाती हैं। इस धंधे को यदि सरकारी सुविधा मिले तो बेरोजगारों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है।
विज्ञापन

इन गांवों में होता है कारोबार
पतंग की तीली बनाने का काम तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गैड़हवा, मध्यनगर, बिलोहा, बनकसिया, सुखरामपुर, गोपालपुर, मनकौरा काशीराम तथा हरहटा सहित आस पास के अन्य गांवों में भी होता है। इन गांवों के सैकड़ों परिवार बांस खरीदकर पतंग की तीली बनाते हैं।
विज्ञापन

150-300 रुपये होती है प्रतिदिन आय
पतंग की तीली बनाने में लगे परिवार के एक सदस्य की प्रतिदिन औसतन आय 150 से 300 रुपये तक हो जाती है। खेती बाड़ी आदि के साथ-साथ लोग इस व्यवसाय से अतिरिक्त कमाई करते हैं। इसीलिए इन परिवारों के लोग रोजगार के लिए बड़े शहरों की तरफ भी पलायन नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले असम से आता था बांस
करीब आठ दशक से पतंग की तीली का कारोबार करने वाले बुजुर्ग बताते हैं कि पहले तीलियां बनाने के लिए बांस असम प्रांत से ट्रेन से आता था। अब बांस की पूर्ति आसपास के गांवों व पड़ोसी जनपदों से हो जाती है। हालांकि पूर्व की अपेक्षा अब यह कारोबार कम हो गया है।

नहीं मिलती है सरकार से कोई मदद
पतंग की तीली बनाने का काम कर रहे शंकर, बाबूलाल, प्रदीप कुमार यादव तथा हीरालाल आदि का कहना है कि हम लोगों को इस काम के लिए सरकार से कोई मदद नहीं मिलती है। यदि सरकार ध्यान दे तो हम लोग पतंग की तीलियों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पतंग भी बना सकते हैं। इससे हमारी आमदनी में काफी इजाफा हो जाएगा। इन लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बांस की खेती को प्रोत्साहन देने के साथ इस कारोबार को यदि आधुनिकता दी जाए तो कई बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है।
दी जाएगी सरकारी मदद
पतंग की तीली बनाने वालों को स्वयं सहायता समूह का गठन कर सरकारी मदद दी जाएगी। इनके व्यवसाय को और व्यापक करने के लिए शासन को पत्र भी लिखा जाएगा।
- कृष्णा करूणेश, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed