{"_id":"628a7e7c47039670de2d72e4","slug":"balrampur-plantetion-balrampur-news-lko6318000173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहरा बाजार वन क्षेत्र में 340 हेक्टेअर में होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहरा बाजार वन क्षेत्र में 340 हेक्टेअर में होगा पौधरोपण
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के रेहरा बाजार में स्थित तेंदुआ पौधशाला।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हैं। रेहरा बाजार वन क्षेत्र की 340 हेक्टेअर जमीन में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान पौधरोपण करने की तैयारी है। वन रेंज में छायादार और फलदार पेड़ लगाने के लिए 15.80 लाख पौधे तैयार किए गये हैं। पौधरोपण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। गड्ढे खोदकर जीपीएस पर अपलोड कराए जा रहे हैं, ताकि पौधरोपण के बाद निगरानी की जा सके। जुलाई के प्रथम सप्ताह से पौधरोपण शुरू किया जाएगा।
रेहरा बाजार वन रेंज के रेंजर मोहम्मद इकबाल ने बताया कि तेंदुआ पौधशाला में पांच लाख 60 हजार, किशुनपुर ग्रंट पौधशाला में छह लाख 45 हजार, बैरिया पौधशाला में तीन लाख 75 हजार पौधे लगाए गये हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह से इन्हें रोपा जाएगा। पौधरोपण कराने के लिए सागौन, शीशम, अर्जुन, कंजी, आंवला, अमरूद, पीपल, आम, पाकड़, बरगद, गोल्ड मोहर, शरीफा, चकरसिया आदि प्रजाति के पौधे शामिल किए गये हैं।
वन क्षेत्र की 340 हेक्टेअर जमीन में वित्तीय वर्ष 2022-23 में पौधे रोपित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके। जुलाई के प्रथम सप्ताह से पौधरोपण करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो-दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, तभी प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखा जा सकता है। वन क्षेत्र के साथ-साथ ग्राम व क्षेत्र पंचायतों को भी पौधे रोपित करने के लिए दिए जाएंगे।