फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur patinent dies of corona

केजीएमयू में भर्ती बलरामपुर के मरीज की कोरोना से मौत

Wed, 03 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
balrampur patinent dies of corona
बलरामपुर। जिले के एक कोरोना मरीज की इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। मृतक जिले के गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक का निवासी था। मुंबई से घर आए युवक की हालत खराब होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बुधवार को बताया कि गेड़ास बुजुर्ग गांव निवासी यह युवक बीते दिनों मुंबई से लौटा था। तबियत खराब होने पर उसने उतरौला के रजा नर्सिंग होम में इलाज भी कराया था। तबियत गंभीर होने पर वह सीधे केजीएमयू लखनऊ पहुंच गया।
विज्ञापन

केजीएमयू में भर्ती होने के बाद युवक का सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया। 28 जून को युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालत गंभीर होने पर युवक को केजीएमयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान बुधवार को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने यह भी बताया कि युवक ने उतरौला के जिस नर्सिंग होम में इलाज कराया था वहां के एक डॉक्टर व एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में बिना अनुमति के किसी गंभीर मरीज को नर्सिंग होम में भर्ती करना अपराध की श्रेणी में आता है। उतरौला के रजा नर्सिंग होम में कोरोना के लक्षण वाले एक युवक को बिना अनुमति के भर्ती किया गया था और इसकी सूचना भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी।
बिना अनुमति के कोरोना के लक्षण वाले युवक भर्ती करके इलाज करने और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना न देने पर रजा नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि गैसड़ी ब्लॉक के लठावर गांव में मंगलवार की रात एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह युवक 25 मई को मुंबई से घर आया था। युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। 31 मई को युवक का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। दो जून की रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

युवक को लेकर लठावर गांव में कोरोना पॉजिटिव केस तीन हो गए है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 44 हो गई है। 30 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव केस 14 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed