फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur nominated for Sub National Certification Award

सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड के लिए बलरामपुर नामित

Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Balrampur nominated for Sub National Certification Award
बलरामपुर। सेंट्रल टीबी डिवीजन की तरफ से सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड के लिए बलरामपुर समेत प्रदेश के 10 जिलों को चयनित किया गया है। इसके तहत जिले के 15 गांवों में स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार, सेंट्रल टीबी डिवीजन एवं मेडिकल कॉलेज की टीम घर-घर जाकर टीबी की मरीजों की खोज व सत्यापन सहित प्रोफार्मा आधारित सर्वे करेगी। इसमें मिले अंकों के आधार पर ही जिले को अवार्ड प्राप्त होगा।
विज्ञापन

एसीएमओ बीपी सिंह ने बताया कि सेंट्रल टीबी डिवीजन ने वर्ष 2015 से 2021 तक के रिकार्डों के मूल्यांकन के आधार पर बेहतर स्थिति वाले 10 जिलों को सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। इस अवार्ड के लिए बलरामपुर जिले का भी चयन हुआ है। रिकार्डों का सत्यापन करने तथा टीबी के मरीजों की खोज करने के लिए जिले के 15 गांवों में 15 टीमे लगाई गई हैं।
विज्ञापन

यह टीमें घर-घर भ्रमण करके पूर्व में टीबी एवं कोरोना से पीड़ित हुए मरीजों तथा कुपोषित बच्चों के बलगम को एकत्र करेगी। बलगम की जांच नाट एवं सीबीनाट मशीनों पर कराई जाएगी। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि प्रति लाख आबादी पर जिले में टीबी के कितने मरीज हैं। इस सर्वे में बेहतर परिणाम मिलने पर ही जिले का चयन कांस्य पदक के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed