फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur News: Gang rape by dragging a teenager into sugarcane field, case filed against two

Balrampur News : किशोरी को गन्ने में खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, अंबेडकरनगर में किशोरी का अपहरण

Tue, 12 Jul 2022 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Jul 2022 08:26 PM IST
सार

कोतवाल पवन कुमार कनौजिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जुहैद उर्फ भल्लू तथा सुहेल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Balrampur News: Gang rape by dragging a teenager into sugarcane field, case filed against two
युवती से रेप - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जरवा (बलरामपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नित्यकर्म के लिए खेतों की तरफ गई दलित किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


जरवा कोतवाली में दी गई तहरीर में क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने कहा कि गत रविवार शाम वह खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में ही पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया और गन्ने में खेत में घसीट ले गये। वहां दोनों आरोपियों ने उसे पीटा और सामूहिक दुष्कर्म करके भाग गये। काफी समय तक घर न लौटने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


बघेलखंड पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। परिजनों के साथ पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। घंटों तलाश के बाद किशोरी गन्ने के खेत में खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। किशोरी ने जरवा कोतवाली जाकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाल पवन कुमार कनौजिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जुहैद उर्फ भल्लू तथा सुहेल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
बसखारी (अंबेडकरनगर) :
 घर में अकेली किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में एक बाजार के पास डाल कर फरार हो गये। 16 घंटे बाद किशोरी मिली तो परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां होश में आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी रविवार देर रात घर पर अकेली थी। माता-पिता व भाई खेत में पानी भरने गये थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। तीनों युवक जबरन खींचकर किशोरी को साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। जोर-जबरदस्ती में किशोरी के सिर में चोट लग गई। जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि इसके बाद किशोरी को तीनों युवक अपने साथ उठा कर ले गये। परिजन लौटे तो किशोरी घर पर नहीं थी।


सोमवार सुबह किशोरी के पिता ने एक नामजद व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ किशोरी के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी। सोमवार देर शाम ही किशोरी बेहोशी की हालत में मसड़ा बाजार में पड़ी मिली। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने पर किशोरी ने सभी को आपबीती बतायी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने मंगलवार को बसखारी थाने में मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र ने महिला पुलिस की मौजूदगी में किशोरी से पूछताछ के बाद उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अपहरण के मामले में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed