फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: High speed Ertiga car hits e-rickshaw from behind, two killed, five injured

Balrampur: तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल, एक गंभीर

Sun, 20 Jul 2025 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

बलरामपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक गंभीर घायल हुआ है। कार से बीयर व शराब बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Balrampur: High speed Ertiga car hits e-rickshaw from behind, two killed, five injured
टक्कर लगने से उलट गया ई रिक्शा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर कला गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे मुस्ताक उर्फ बब्बू (45) निवासी शंकरपुर कला पचपेड़वा व कल्प हुसैन (70) निवासी ठुडवलिया पचपेड़वा की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पचपेड़वा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अर्टिगा कार से बीयर व शराब बरामद की गई है। अर्टिगा कार हिमांचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी। अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


शंकरपुर कला निवासी इलियास व असगर अली ने बताया कि पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे उनका घर है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक ई-रिक्शा सवारियों को बैठाकर बढ़नी की तरफ जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पर बैठे मृतक मुस्ताक की पत्नी साफिया (35), राज बहादुर (60) निवासी धनौरा बुजुर्ग बढ़नी, झूलन (50) निवासी बसंतपुर महादेव सिद्धार्थनगर, खैरुन्निशा (50) निवासी संग्रामपुर पचपेड़वा व ई-रिक्शा चालक इब्राहिम (35) निवासी जियाभारी सिद्धार्थनगर घायल हो गए। सभी को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- कांवड़ यात्रा में उपद्रव और तोड़फोड़ करने वालों के लगेंगे पोस्टर... यात्रा पूरी होने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं मांगे जाएंगे गैरजरूरी कागज, निर्देश जारी


खैरुन्निशा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी चार अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। अर्टिगा कार के सभी सवार सुरक्षित बच गए। कार सवार ओम प्रकाश व सुमन राना ने बताया कि हम छह लोग थे। हिमांचल प्रदेश से नेपाल जा रहे थे, तभी यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed