फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur found 13 Corona positive

जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, 13 मिले पॉजिटिव

Sat, 20 Mar 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Balrampur found 13 Corona positive
बलरामपुर। बाहर से आने वाले परदेसियों के चलते जिले में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। मुंबई से शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह जिले में पहुंचे 13 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए 11 यात्रियों में कोरोना का लक्षण दिखने पर उन्हें इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। दो मरीजों में लक्षण नहीं दिखने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सभी मरीजों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि जिले के तीन रेलवे स्टेशन और एक बस स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। शुक्रवार की रात बलरामपुर रेलवे स्टेशन, झारखंडी रेलवे स्टेशन एवं तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आए कुल 142 यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में 10 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले यात्रियों में श्रावस्ती के दो तथा बलरामपुर नगर, श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर, हरैया, फत्तेजोत, मिर्जापुर, उतरौला व बेलवा सुल्तानजोत से एक-एक व्यक्ति शामिल है। इसी तरह शनिवार की सुबह तीनों रेलवे स्टेशनों पर मुंबई से आए 97 यात्रियों की जांच की गई।
जांच के दौरान बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर दो तथा तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर व हरैया से एक-एक यात्री शामिल है। पॉजिटिव पाए गए 11 व्यक्तियों में कोरोना का लक्षण दिखने पर उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
कोरोना का लक्षण न होने पर दो पॉजिटिव यात्रियों को आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगो के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए शनिवार को जिले के 13 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि 2420 के सापेक्ष 874 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को कोविशील्ड टीका लगाया गया है। इस दौरान 11 फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशील्ड की दूसरी डोज भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed