{"_id":"68288c2f521f92b8b00614fc","slug":"balrampur-cruelty-with-innocent-girl-nail-stuck-in-her-throat-mouth-filled-with-sand-fir-lodged-on-uncle-s-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: मासूम बालिका से बेरहमी, गले में गाड़ा कीला- मुंह में भरा बालू, चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: मासूम बालिका से बेरहमी, गले में गाड़ा कीला- मुंह में भरा बालू, चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज
Sat, 17 May 2025 06:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 17 May 2025 06:46 PM IST
सार
Crime in Balrampur: यूपी के बलरामपुर जिले में एक मासूम बालिका के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। यहां एक बालिका के मुंह में कीला गाड़ दिया गया।
विज्ञापन
इसी निर्माणधीन घर में हुई बच्ची के साथ बेरहमी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी के बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई क्षेत्र के एक गांव में बन रहे मकान में 07 वर्षीय बालिका को बेरहमी के साथ मार डालने का प्रयास हुआ। एक श्रमिक बालिका को निर्माणाधीन मकान में खींच ले गया और उसके गले में कीला गाड़ दिया, चिल्लाने की कोशिश किया तो मुंह में बालू भर दिया। अंदर मकान में ही मासूम पूरी रात बेहोश पड़ी रही, शुक्रवार की सुबह वह होश में आई तो किसी तरह बाहर निकली। कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।
विज्ञापन
बेटी की हालत देखकर उसके माता-पिता के होश उड़ गये। आनन-फानन में जिला संयुक्त अस्पताल में मासूम बालिका को भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में आपरेशन करके बालिका के गले से कीला निकाला गया है। शनिवार को होश में आने पर मासूम ने माता-पिता को पूरी कहानी बताई। बालिका के चाचा ने बताया कि घटना तो बृहस्पतिवार की दोपहर की बताई जा रही है। दोपहर दो बजे निर्माणाधीन मकान के बाहर बालिका खेल रही थी, काम कर रहे एक श्रमिक की नजर उस पर पड़ी।
विज्ञापन
वह बालिका को लेकर मकान में चला गया और उसको जान से मारने की कोशिश की। बताया कि गले में कीला गड़ा होने से वह बोल नहीं पा रही थी। इससे कोई जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार को लखनऊ से फोन पर जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। बालिका के साथ कुछ और बुरी घटना की आशंका भी जताई जा रही है लेकिन इलाज ही हो रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष दिग्विजय यादव ने बताया कि बालिका के चाचा की तहरीर पर परसपुर गांव के निवासी शिवकुमार मौर्य के खिलाफ बालिका को मारने के लिए किये गये कृत्य की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भी माना कि मामला गंभीर है, सूचना दी देर से दी गई। बताया कि बालिका कुछ ही जानकारी दे सकी, अभी पूरी तरह बोलने की स्थिति में नही है।