{"_id":"621e57eb6b03a74bc5749104","slug":"balrampur-cm-yogi-jansabha-balrampur-news-lko61996588","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मार्च के बाद माफियाओं के खिलाफ फिर चलेगा बुल्डोजर: योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मार्च के बाद माफियाओं के खिलाफ फिर चलेगा बुल्डोजर: योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
फोटो-9/ 10-बलरामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पांच चरणों के रुझान में भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी आगे जा चुकी है। छठवें व सातवें चरण में चौका और छक्का लगाकर पार्टी फिर से पिछली बार की तरह प्रदेश में 10 मार्च के बाद दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके साथ ही एक बार फिर माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलना शुरू होगा। यह चेतावनी मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने दी। वह मंगलवार को तुलसीपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज एवं श्रीदत्तगंज खरदौरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
चुनावी सभा में करीब एक घंटा देरी से पहुंचने के बावजूद दोनों ही जनसभाओं में आम लोगों की जुटी भारी भीड़ को देखकर गद्गद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साबित करता है कि भाजपा पांच चरण बाद ही पूर्ण बहुमत से आगे जा चुकी है। कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में लाखों लोगों की मौत हुई लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र व राज्य सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए सराहनीय कार्य कर लोगों की जान बचाने के साथ ही आपदा काल में उन्हें राशन अनाज का डबल कोटा मुफ्त बंटवा कर भूख से भी बचाया। चुटकी लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में तो गरीबों के हिस्से का अनाज पार्टी के गुर्गे खा जाते थे। पहले सड़कों की हालत यह थी कि गोंडा से तुलसीपुर पहुंचने में ढाई घंटे लगते थे अब यह सफर मात्र 45 मिनट में पूरा हो जाता है। 2017 से पहले हर जगह दंगा होता था, इसमें तमाम लोग जान भी गंवा देते थे अब दंगाई जानते हैं कि दंगा किया तो पोस्टर लग जाएगा। सपा सरकार में जहां कर्फ्यू लगता था वहीं अब कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुन: सरकार बनने पर होली दीपावली में मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। अन्नदाताओं को बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा। बेटियों की शादी के लिए परिवार को एक लाख रुपये भी दिए जाएंगे। मेधावी बेटियों को फ्री स्कूटी तथा एक करोड़ छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन भी दिया जाएगा। पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा दो करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दमदार सरकार होना जरूरी है और दमदार सरकार के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने तुलसीपुर के भाजपा प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू, बलरामपुर के प्रत्याशी पल्टूराम तथा उतरौला के प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील भी मतदाताओं से की। इसके लिए सभी मतदाता तीन मार्च को पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प जरूर पूरा करे। सभा को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
अब सभी को 24 घंटे मिल रही बिजली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर व श्रीदत्तगंज खरदौरी की जनसभा में सपा पर खासे हमलावर रहे। कहा कि 2017 के पहले सपा शासन काल में बिजली का भी जाति व धर्म होता था। ईद, बकरीद व मोहर्रम में तो 24 घंटे बिजली दी जाती थी लेकिन होली और दीपावली में बिजली गायब रहती थी। अब भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।