{"_id":"6248860ef1fb8f1e064fedfa","slug":"balrampur-cm-balrampur-news-lko6242966165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
फोटो-5-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री यो?
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह चैत्र नवरात्र के पहले दिन आदिशक्ति मां पाटेश्वरी की पूजा कर सबके लिए आशीर्वाद की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ स्थित गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने देवीपाटन शक्तिपीठ में आगामी एक माह तक चलने वाले राजकीय मेले की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने महंत मिथिलेश नाथ योगी को देश-विदेश से नवरात्र में देवीपाटन शक्तिपीठ आने वाले भक्तों को सुविधाएं मुहैया कराने तथा उनका ख्याल रखने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक भी की। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू ने भी शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
समाजसेवी डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने मुख्यमंत्री द्वारा जनकपुर में शिवलिंग पीर रतननाथ तथा शिव परिवार की स्थापना में शामिल होकर नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, महंत महेंद्र दास, डीपी सिंह आदि ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद सुबह करीब 9.30 बजे मुख्यमंत्री भवनियापुर स्थित हैलीपैड से सिद्धार्थनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।