फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,chemical

Balrampur News: बजट के बाद भी नहीं खरीदा रसायन, मरीजों को परेशानी

Wed, 07 Dec 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
balrampur,chemical
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में बुधवार को जांच करता लैब टेक्निशियन।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रसायन नहीं है। जिससे कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) की जांच नहीं हो पा रही है। जबकि सीएचसी के रोगी कल्याण समिति में इसके लिए भरपूर बजट है। इसका खामियाजा मरीजों का उठाना पड़ रहा है। उन्हें निजी पैथालॉजी में महंगी जांचें करानी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

पैथालॉजी केंद्र प्रतिमाह 50 लाख रुपये का कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी हो रही है।
जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर रसायन के अभाव में सीबीसी की जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को हीमोग्लोबिन, टीएलसी-डीएलसी व प्लेटलेट समेत अन्य जांचों के लिए भटकना पड़ता है। बुधवार को सीएचसी उतरौला में इलाज कराने आए राजेश, राशिद, फरजाना व पप्पू ने बताया कि लैब में जांच नहीं हुई। निजी केंद्र पर जांच के लिए 350 रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन

प्रति सीएचसी मिलती है राशि
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रोगी कल्याण समिति में प्रति सीएचसी ढाई लाख रुपये दिया जाता है। बजट को अधीक्षक मरीजों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, भवन की साफ-सफाई व आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर खर्च कर सकते हैं। इसके बाद भी रसायन की खरीद नहीं की गई, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालित हैं 45 निजी पैथालॉजी
जिले में 45 से अधिक पैथालॉजी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर सीबीसी जांच के लिए 300 से 350 रुपये तक लिए जाते हैं। अनुमान के मुताबिक आंकड़ों के अनुसार निजी पैथालॉजी केंद्र प्रतिमाह करीब 50 लाख रुपये तक का कारोबार करते हैं।

सीएचसी पर रसायन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। अधीक्षकों ने आरकेएस बजट से अब तक रसायन क्यों नहीं खरीदा, इसको लेकर उसने स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पत्र जारी किया जाएगा। डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed