फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur blood bank donation

Balrampur News: रक्तदान कर बचाएं दूसरों की जान

Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
balrampur blood bank donation
बलरामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से संयुक्त जिला चिकित्सालय व तुलसीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति शिविर में रक्तदान कर सकता है। प्रत्येक रक्तदाता को डोनर कार्ड के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है। रक्तदान कर दूसरों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। खून की कमी से किसी की जान न जाने पाए, यह जिम्मेदारी हर स्वस्थ व्यक्ति की है। अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन



रक्तदान करने से नहीं होता कोई नुकसान
संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करने के बाद शरीर खून की कमी को पूरा करने में सक्रिय हो जाता है, जिससे शरीर में लाल रक्त कणिकाएं ज्यादा बनती हैं। रक्तदान से रक्तदाता की सेहत में भी सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क

रक्तदान के लिए बलरामपुर में मोबाइल नंबर 7985827095, 7905711577 और तुलसीपुर में 6307185109 पर संपर्क साध सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed