फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur Basic Warriors became the champion of TPL

Balrampur News: बलरामपुर बेसिक वाॅरियर्स बनी टीपीएल की चैंपियन

Tue, 17 Sep 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Balrampur Basic Warriors became the champion of TPL
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में खुशी का इजहार करते विजेता टीम के ​खिलाड़ी।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग (टीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर बलरामपुर बेसिक वाॅरियर्स की टीम विजेता बनी। बलरामपुर वाॅरियर्स के खिलाड़ी तरुण वर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच व मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

टीचर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच शिवपुरा बेसिक वाॅरियर्स व गैसड़ी बेसिक वाॅरियर्स की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर अनुज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गैसड़ी की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरा की टीम 11.4 ओवरों में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। गैसड़ी के खिलाड़ी नीशू ठाकुर को 27 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मैच बलरामपुर बेसिक वाॅरियर्स व गैसड़ी बेसिक वाॅरियर्स की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर बलरामपुर की टीम ने गैसड़ी की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गैसड़ी की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट पर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर बेसिक वाॅरियर्स की टीम ने मात्र 8.4 ओवरों में ही दो विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। फाइनल मैच में तीन विकेट लेने तथा टूर्नामेंट में 147 रन बनाने पर बलरामपुर के खिलाड़ी तरुण वर्मा को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने विजेता टीम के कप्तान अभिषेक पांडेय व उप विजेता टीम के कप्तान प्रदीप कुमार चौहान को ट्राॅफी व खेल किट प्रदान की। बीएसए शुभम शुक्ल व टीपीएल के अध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार पाठक, बीईओ सियाराम वर्मा, बीईओ शमशेर सिंह, ज्ञान सागर पाठक, तुलाराम गिरि, अजय कुमार सिंह, विकास कांत पांडेय, धर्मेंद्र यादव, विनोद कुमार तिवारी, देवेंद्र नाथ तिवारी, सौभाग्य पाठक व ऋषिमुनि वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed